Haryana Election 2024: पंचकूला में स्ट्रांग रूम में रखे EVM की CCTV से की जा रही निगरानी

Last Updated 07 Oct 2024 06:44:59 AM IST

Haryana Election 2024: हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव की 5 अक्टूबर को मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। हरियाणा के पंचकूला जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में भी वोटिंग के बाद EVM को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा गया है।


पंचकूला में स्ट्रांग रूम में रखे EVM, सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम, CCTV से की जा रही निगरानी

दरअसल, पंचकूला की दो विधानसभा सीटों कालका और पंचकूला में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी हुई।

इसके बाद पंचकूला विधानसभा के लिए सेक्टर एक के गवर्नमेंट कॉलेज और कालका विधानसभा के लिए सेक्टर 14 के गर्ल कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है।

8 अक्टूबर को मतगणना, CCTV से की जा रही निगरानी

बता दें कि यहीं पर 8 अक्टूबर को मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी, इसलिए यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्रदेश पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ अर्ध सैनिक बल और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा इन पर निगरानी की जा रही है। स्ट्रांग रूम में CCTV से भी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सके।

BJP शासित चुनावी राज्य हरियाणा में सभी 90 सीटों के लिए अक्टूबर में ही मतदान संपन्न हो चुका है।

एग्जिट पोल के अनुसार, वोटिंग के बाद रुझानों में प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस बढ़त बनाती हुई दिख रही है, जबकि BJP पिछड़ी हुई नजर आ रही है।

इंडिया टुडे व 'सी वोटर्स' के एग्जिट पोल ने BJP को 20 से 28 सीट और कांग्रेस को 50 से 58 सीटों पर जीतते हुए दिखाया जा है।

इसके अलावा 'एक्सिस माई इंडिया' ने BJP को 18 से 28 सीट और कांग्रेस को 53 से 65 सीट, जबकि दैनिक भास्कर ने भाजपा को 19 से 29 सीट और कांग्रेस 44 से 54 सीट जीतने का अनुमान लगाया गया है।

हालांकि, अब तो कौन बाजी मारेगा और कौन हारेगा यह तो 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद ही साफ हो जाएगा।

समय डिजिटल डेस्क/सुरेन्द्र देशवाल
पंचकूला


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment