पंजाब को दहलाने की कोशिश नाकाम, लश्कर के 2 आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ एक संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
![]() |
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों के पास से दो आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), दो हथगोले, एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 24 कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और चार बैटरियां बरामद की गई हैं।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी दी है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ-अमृतसर ने एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं।’’
In a major breakthrough, SSOC-Amritsar in a joint operation with Central agency busted a LeT module and arrested 2 persons who are residents of J&K
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) October 14, 2023
Seizure: 2 IEDs, 2 Hand Grenades, 1 pistol with 2 Magazines, 24 cartridges, 1 Timer Switch, 8 Detonators & 4 Batteries (1/2) pic.twitter.com/IkyVID8IvI
यादव ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल का संचालन लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट संभाल रहा था। उन्होंने दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी को ‘‘पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आतंकी मॉड्यूल के लिए एक बड़ा झटका’’ करार दिया।
| Tweet![]() |