महाराष्ट्र में 1500 किलोग्राम बीफ जब्त, दो गिरफ्तार

Last Updated 27 Apr 2021 08:05:56 PM IST

ठाणे से नासिक कथित तौर पर 1500 किलोग्राम बीफ (गोवंश मांस) ले जा रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।


महाराष्ट्र में 1500 किलोग्राम बीफ जब्त, दो गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को रात करीब दो बजे मुम्बई-नासिक राजमार्ग पर एक टेंपों को जांच के लिए रोका गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें टेंपो पर 1.8 लाख रूपये मूल्य का 1500 किलोग्राम बीफ मिला। वाहन के चालक वासिम अत्तर और क्लीनर समीर शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राज्य में गोवध एवं गोमांस की ढुलाई पर रोक है। दूसरा, उनके पास मांस ढुलाई के लिए किसी तरह का परमिट भी नहीं था।’’

उन्होंने बताया कि दोनों को महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम एवं भादंसं के तहत आरोपित किया गया है।

भाषा
ठाणे (महाराष्ट्र)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment