Aaj Ka Rashifal, Monday, February 17, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 17 फरवरी, 2025 का राशिफल

Last Updated 17 Feb 2025 10:22:56 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Monday, February 17, 2025: जानिए सोमवार, 17 फरवरी, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।


दैनिक राशिफल

मेष : महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव।      
बृषभ : महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे। संबंधों में नैतिक कर्त्तव्यों से विमुक न हों। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छे समय की शुरुआत होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।   
मिथुन : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। किसी संबंधी  अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो  सकते हैं। भविष्य की चिन्ताएं छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें।
कर्क : आर्थिक क्षेत्र में सुदृढ़ता के लिए परेशान होंगे। किसी नये क्षेत्र में नये उत्साह का अनुभव होगा। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।   
सिंह : अत्यधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह अभाव।      
कन्या : मन भविष्य संबंधी चिन्ताओं से ग्रसित होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के आसार बनेंगे। किसी वस्तु के खोने या आर्थिक हानि की आशंका है।     
तुला : निराशावादी विचारों को त्याग भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। बीती हुई बातों को सोचकर अपना मन व समय दोनों को मत खराब करें।  किसी महत्वपूर्ण संबंध को लेकर मन व्यग्र होगा।           
वृश्चिक : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। बढ़ाएंगे। निर्थक वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें।       
धनु : अनावश्यक दूसरों की आलोचना करना ठीक नहीं है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं। भविष्य की चिन्ताएं मन प्रभावी होंगी।       
मकर : नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। परिजनों का सानिध्य व भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।  भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। परिवारिक कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी।        
कुंभ : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।          
मीन : कुछ आर्थिक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्ति क्रियाशील होंगे।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment