दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 1100 मामले किए दर्ज

Last Updated 08 Feb 2025 06:54:20 AM IST

दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता (एमसीसी - MCC) के कथित उल्लंघन के लिए 1100 मामले दर्ज किए। इन मामलों के संबंध में 35000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया या हिरासत में लिया गया है।




इस बात की जानकारी दिल्ली चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सारे मामले सात जनवरी से लेकर छह फरवरी के बीच दर्ज किए गए। 

दिल्ली चुनाव आयोग के मुताबिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कुल 35516 लोगों को गिरफ्तार किया गया या हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने 477 अवैध आग्नेयास्त्र और 538 कारतूस जब्त किए हैं। शस्त्र अधिनियम के तहत 499 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 115103 लीटर शराब जब्त की व 1426 लोगों को गिरफ्तार किया।

इस दौरान 77.9 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 206.712 किलोग्राम मादक पदार्थ व 1200 से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त   किए और अब तक इस सिलसिले में 179 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली चुनाव आयेग के अनुसार कानून लागू  करने वाली एजेंसियों ने 11.70 करोड़  रुपए की नकदी और 37.39 किलोग्राम चांदी भी जब्त की।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment