केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त, पहली बार किसी पार्टी को बनाया गया आरोपी : बांसुरी स्वराज

Last Updated 11 Jul 2024 06:55:38 AM IST

नई दिल्ली से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि कोई पॉलिटिकल पार्टी इतनी ज्यादा भ्रष्टाचार में लिपटी हुई है और उसे आरोपी बनाया गया है। करप्शन के मामले में कई एविडेंस पार्टी के खिलाफ प्राप्त हुए हैं।


नई दिल्ली से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज

ईडी ने चार्जशीट दाखिल की है, उसमें कहा है कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल ने प्रमुख भूमिका निभाई है।

आम आदमी पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों के लिए करोड़ों रुपए दिए गए। आरोपी विनोद चौहान के साथ अरविंद केजरीवाल की चैट पाई गई है।

विनोद चौहान 25 करोड रुपए का ट्रांजैक्शन दिल्ली से गोवा किया।

हाईकोर्ट ने कहा था कि सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लीगल है। सारे के सारे सबूत और तथ्य पब्लिक डोमेन में है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment