आतिशी की तपस्या सफल होगी, सुनीता केजरीवाल ने जेल में बंद सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा
Last Updated 22 Jun 2024 01:26:44 PM IST
जलमंत्री आतिशी के अनशन में पहुंचीं सुनीता केजरीवाल ने जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा।
आतिशी की तपस्या सफल होगी : सुनीता केजरीवाल |
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आतिशी की तपस्या सफल होगी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा है कि भीषण गर्मी के बीच जल संकट से जूझ रहे लोगों की दुर्दशा टेलीविजन पर देखकर बहुत दुख होता है।
प्यासे को पानी पिलाना हमारी संस्कृति है। दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से पानी मिलता है।
ऐसी भीषण गर्मी में हमें पड़ोसी राज्यों से मदद की उम्मीद थी, लेकिन हरियाणा ने दिल्ली के हिस्से का पानी का कम कर दिया।
संदेश में उन्होंने हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि दोनों राज्यों में अलग-अलग दलों की सरकार है।
पानी पर राजनीति करने का यह समय नहीं है।
| Tweet |