Lok Sabha Speaker ने निशिकांत दुबे को गृह मामलों की स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया

Last Updated 05 Oct 2023 06:34:21 PM IST

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को गृह मामलों की स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया है। निशिकांत दुबे को समिति में सदस्य के तौर पर शामिल भाजपा सांसद किरण खेर की जगह पर मनोनीत किया गया है।


भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को गृह मामलों की स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत

लोकसभा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। लोकसभा सचिवालय द्वारा आज, 5 अक्टूबर को जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, लोकसभा स्पीकर ने डॉ. निशिकांत दुबे को किरण खेर की जगह पर गृह मामलों की स्थायी समिति में मनोनीत किया है।

आपको बता दें कि, गृह मामलों के विभाग से संबंधित संसद की स्थायी समिति राज्यसभा की है और भाजपा राज्यसभा सांसद बृजलाल इस समिति के अध्यक्ष हैं। समिति में भाजपा के अलावा कांग्रेस, डीएमके, बीजू जनता दल, तृणमूल कांग्रेस, जेडीयू, वाईएसआर कांग्रेस और शिवसेना के सांसद भी शामिल हैं।

समिति में चेयरपर्सन बृजलाल सहित राज्यसभा के 10 और लोकसभा के 20 सांसद शामिल हैं। लोकसभा के एक सांसद की सीट अभी इस समिति में खाली है।

आपको बता दें कि, राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोकसभा स्पीकर के परामर्श से 18 अगस्त 2023 को भारतीय न्याय संहिता विधेयक-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक-2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 को, जैसा कि लोकसभा में पेश किया गया था को गृह मामलों पर विभाग से संबंधित संसद की स्थायी समिति को जांच के लिए भेज दिया था।

समिति को तीन महीने के अंदर इन तीनों विधेयकों पर अपनी रिपोर्ट सबमिट करनी है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment