दिल्ली विश्वविद्यालय के डूसू चुनाव में ABVP का जलवा, महत्वपूर्ण सीटों पर मिली जीत

Last Updated 23 Sep 2023 06:29:19 PM IST

2019 के बाद एक बार फिर दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए डूसू इलेक्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी के खाते में तीनों महत्वपूर्ण सीटें आईं हैं।


DUSU ABVP Win

जबकि एनएसयूआई के खाते में एक सीट गई है। छात्रसंघ चुनावों के परिणाम आ चुके हैं, जिसमें अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भाजपा की छात्र इकाई ABVP ने कब्जा कर लिया है, जबकि एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। बता दें 2019 में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनावों में ABVP के खाते में चार में से तीन सीटें आईं थी। जबकि कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI को मात्र एक सीट पर संतोष करना पड़ा था। इस बार अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के तुषार डेढा,सचिव पद पर अपराजिता, संयुक्त सचिव के पद बैसला को जीत मिली है। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अभी दहिया विजयी हुए हैं
 

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment