सोमनाथ भारती बने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष

Last Updated 11 Mar 2023 08:50:25 AM IST

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नामित किया।


सोमनाथ भारती बने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष

वह एक दिन पहले मंत्री पद की शपथ लेने वाले सौरभ भारद्वाज की जगह लेंगे।

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री भारती मालवीय नगर से विधायक हैं। वर्ष 2013 में वह पहली बार इस सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।

विधानसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, ‘सदस्यों को सूचित किया जाता है कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली जल बोर्ड अधिनियम, 1998 की धारा 3(2) के प्रावधानों के अनुसार सौरभ भारद्वाज के स्थान पर माननीय सदस्य सोमनाथ भारती को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नामित किया है।’

भारती ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुझे जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लायक समझा, यह उनकी महानता को दर्शाता है और मैं उनका तहे दिल से आभारी हूं।’

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment