दिल्ली में रविवार को भारी बारिश का अनुमान

Last Updated 17 Jul 2021 12:05:22 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से एक डिग्री अधिक है।


(फाइल फोटो)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को शहर में छिटपुट स्थानों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढे आठ बजे तक सापेक्षिक आद्र्रता 75 फीसदी दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने शाम में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ वष्रा का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शहर में मंगलवार को मानसून की पहली बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून आम तौर पर 27 जून तक आता है लेकिन इस बार यह 16 दिन की देरी से आया है।

शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment