एम्स, दिल्ली के 26 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव

Last Updated 10 Apr 2021 12:03:27 AM IST

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में डॉक्टरों सहित 26 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 20 डॉक्टर और एम्स के 6 एमबीबीएस छात्र हैं, जिन्हें पिछले 10 दिनों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।"

सूत्र ने बताया कि पॉजिटिव पाए जाने वाले 26 में से केवल दो ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ली थीं। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

एम्स में पॉजिटिव पाए जाने वाले 20 डॉक्टरों में दो संकाय सदस्य शामिल हैं। बाकी रेजिडेंट डॉक्टर हैं। इनमें से अधिकांश में कोरोना के हल्के लक्षण हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में इस साल का सर्वोच्च एक दिवसीय कोरोना मामला 7,437 सामने आया।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment