दिल्ली : 50 हजार का ईनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

Last Updated 17 Jan 2021 06:33:53 AM IST

दिल्ली पुलिास की स्पेशल सेल ने तिलक नगर इलाके में सन 2013 में एक कारोबारी की हत्या में शामिल सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया।


दिल्ली : 50 हजार का ईनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

पकड़े गए बदमाश की गिरफ्तारी पर पचास हजार रुपए का इनाम घोषित था। दिल्ली पुलिस आरोपी की सात साल से तलाश कर रही थी। आरोपी अपना नाम बदलकर यूपी के संभल में रहा था। एक गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे संभल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की का नाम रिशू उर्फ  अभिमन्यू उर्फ  संदीप है।


डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार साल 2013 में 30 सितंबर को जितेंद्र लांबा नामक एक कारोबारी की तिलक नगर में दिनदहाड़े हत्या हुई थी। हत्या की इस वारदात को रिशू के साथ रविंद्र राठी, मुकेश सोनी, राजू बनारसी और अभिषेक सिंह ने अंजाम दिया था। इस मामले में रिशू को छोड़कर सभी आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

रिशू संभल में पहचान बदलकर रह रहा था। उसने नैतिक सिंह नाम से वाराणसी पते का फर्जी आईडी कार्ड भी बनवा लिया था। हालांकि इस बाबत स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम संभल के लिए रंवाना हो गई और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जांच-पड़ताल में पता चला कि आरोपी यूपी के आजमगढ़ में पैदा हुआ था। वह अपने परिवार के साथ 2007 में दिल्ली आया था। दो साल एक अस्पताल में गार्ड की नौकरी कर वह वाराणसी चला गया। वहां पर वह छोटी राजनैतिक पार्टंियों के लिए आयोजित होने वाले समारोहों में काम करने लगा।

इसी बीच वह राजू बनारसी और अभिषेक सिंह के संपर्क में आया। सभी ने मिलकर कांट्रैक्ट किलिंग का सिंडीकेट शुरू किया। आरोपी 2013 में वापस दिल्ली आया था और नांगलोई के रविंद्र राठी के साथ मिलकर कारोबारी जितेंद्र लांबा की हत्या कर फरार हो गया था।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment