MP: भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामोंं का किया ऐलान, खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल को टिकट
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा और लोकसभा के उप-चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
![]() |
भाजपा द्वारा जारी की गई सूची में खंडवा संसदीय क्षेत्र से ज्ञानेश्वर पाटिल केा उम्मीदवार बनाया गया है तो वहीं पृथ्वीपुर से डा शिशुपाल सिंह यादव, रैगांव से प्रतिभा बागरी और जोबट से सुलोचना रावत को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
राज्य में तीन विधानसभा और एक लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। कांग्रेस पहले ही चारों क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों केा नामों का फैसला कर चुकी है। यह उप-चुनाव चार निर्वाचित प्रतिनिधियों को निधन के कारण हो रहे हैं।
मध्यप्रदेश उपचुनाव हेतु भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/mScpselBZu
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) October 7, 2021
इन चार क्षेत्रों में ऐसे एक विधानसभा और एक संसदीय क्षेत्र पर भाजपा का कब्जा था तो दो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के उम्मीदवार निर्वाचित हुए थे ।
| Tweet![]() |