MP कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर अटकलों के बीच सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ

Last Updated 30 Aug 2019 04:52:26 PM IST

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही अटकलों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।


मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)

कमलनाथ ने सोनिया से उनके आवास पर मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि राज्य में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलना चाहिए और यह बात वह लोकसभा चुनाव के बाद से कह रहे हैं।     

उन्होंने उन खबरों को भी खारिज किया जिनमें कहा जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज हैं।    

पिछले साल के आखिर में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए लड़ा गया था और पार्टी ने 15 वर्षों के बाद राज्य की सत्ता में वापसी की और वह मुख्यमंत्री बने।     

खबरों के मुताबिक बाला बच्चन, उमंग सेंगार, शोभा ओझा, अजय सिंह और कुछ अन्य नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।     

सूत्रों का यह भी कहना है कि सिंधिया भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं और पार्टी इस विकल्प पर विचार कर सकती है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment