झारखंड में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड (Jharkhand) के पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर (Medininagar) के एक मोहल्ले में बीती रात एक 7 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
![]() झारखंड : सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार |
झारखंड पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।
यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी है।
जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ॠषभ गर्ग ने बताया, ‘‘पीड़ित बच्ची के माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कारवाई की और आज 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया और विधिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया।’’
गर्ग ने बताया, ‘‘आरोपी दूध बेचने का काम करता है और शनिवार की रात दूध देने आया तो बच्ची को अकेला पाया। उसने बच्ची को मोबाइल पर कुछ दिखाने का प्रलोभन देकर घर के समीप निर्माणाधीन मकान में ले गया और वहां उसने अपराध को अंजाम दिया।’’
उन्होंने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (Medinirai Medical College Hospital) भेजा गया है।
| Tweet![]() |