विद्यासागर के निधन पर छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक, सीएम ने जताया दुख

Last Updated 18 Feb 2024 02:32:28 PM IST

छत्तीसगढ़ की सरकार ने राज्य में जैन मुनि विद्यासागर के निधन पर रविवार को आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यासागर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके योगदान को युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। जैन मुनि विद्यासागर ने शनिवार की देर रात को छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में देह को त्यागा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आचार्य विद्यासागर के ब्रम्हलीन होने पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि आचार्य विद्यासागर का देश व समाज के लिए योगदान युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा दिगंबर जैन मुनि संत परंपरा के आचार्य विद्यासागर के सम्मान में रविवार को छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा राजकीय समारोह एवं कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगें।

 

आईएएनएस
रायपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment