बिहार मंत्रिमंडल विस्तार : नीतीश कैबिनेट में 7 नए चेहरे, सभी BJP MLA

Last Updated 27 Feb 2025 07:19:59 AM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी मंत्रिपरिषद में सात नए चेहरों को शामिल किया। ये सभी गठबंधन सहयोगी भाजपा से हैं। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या 36 हो गई है।


नीतीश कैबिनेट में 7 नए चेहरे, सभी BJP MLA

बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीट हैं। नियमों के अनुसार कुल सीट का 15 प्रतिशत ही मंत्री हो सकते हैं। इस लिहाज से राज्य मंत्रिपरिषद में 36 सदस्य ही हो सकते हैं।

यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें जिबेश कुमार, संजय सरावगी, सुनील कुमार, राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं।

बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। नये मंत्रियों में शामिल जिबेश कुमार अगस्त 2022 तक राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य थे, जब मुख्यमंत्री कुमार ने यह आरोप लगाते हुए अचानक राजग छोड़ दिया था कि भाजपा उनके नेतृत्व वाले जद-यू को ‘तोड़ने’ की कोशिश कर रही है।

दरभंगा से पांचवीं बार विधायक बने संजय सरावगी और बिहारशरीफ का प्रतिनिधित्व करने वाले सुनील कुमार को भी मंत्री बनाया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ कहे जाने वाले नालंदा जिले के बिहारशरीफ से वह तीन बार जद(यू) के टिकट पर चुने गए। वह 2015 में भाजपा में शामिल हो गए थे। मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज सीट से विधायक राजू कुमारंिसह को भी मंत्री पद से नवाजा गया है।

समयलाइव डेस्क
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment