Bihar : छह साल के छात्र ने दोस्त को मारी गोली, घायल बच्चे को कराया अस्पताल में भर्ती

Last Updated 01 Aug 2024 01:38:47 PM IST

बिहार के सुपौल इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक 6-8 साल के छात्र ने अपने दोस्त को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे तुरन्त नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।


इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बच्चे के पास बंदूक कहां से आई?

यह कयास लगाया जा रहा है कि ये गोली जानबूझ कर चलाई गई है या बचपने में की गई गलती है?  हालांकि, इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

दरअसल, बुधवार को बिहार के सुपौल इलाके में एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल से यह खबर सामने आई की स्कूल के तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र, जिसकी उर्म  6 से 8 साल बताई गई है, उसने उसी स्कूल के एक अन्य 10 से 12 साल के छात्र को गोली मार दी। घायल छात्र के नाम  मो. आसिफ बताया जा रहा है।

स्कूल  के कर्मचारियों के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों छात्र दोस्त थे। लोगों ने यह भी जानकारी दी की आरोपित छात्र के पिता पहले इसी स्कूल में गार्ड की नौकरी करते थे।

इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। उसके बाद  मो. आसिफ के पिता को फोन करके घटना की खबर दी गई।

वहीं गोली चलाने वाले छात्र के पिता को जानकारी मिलते ही वह आनन-फानन में स्कूल पहुंचे। उसके पिता अपने बेटे को और टेबल पर रखी बंदूक को लेकर स्कूल की दीवार फांद कर भाग गया। स्कूल प्रशासन ने इस घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी।

खबरो के अनुसार, गोली  मो. आसिफ के हाथ में लगने के बाद आर-पार हो गई। अभी छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस फरार छात्र और उसके पिता की खोज में जुट गई है।

समय लाइव डेस्क
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment