मूल्यवृद्धि के लिए खराब मौसम जिम्मेदार, बि

Last Updated 06 Feb 2010 02:06:18 PM IST


नयी दिल्ली। कीमतों में वृद्धि के लिए ’प्रतिकूल’ मौसम को जिम्मेदार बताए जाने पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्र पर बरसते हुए कहा कि इसी तरह की जलवायु परिस्थितियों में 2000-02 के बीच आवश्यक वस्तुओं की कीमतें नियंत्रित रही थीं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा बुलाए गए मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में मोदी ने कहा मैं यह जानकर हैरान हूं कि भारत सरकार कीमतों में वृद्धि के लिए ’प्रतिकूल’ मौसम तथा जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार बता रही है। उन्होंने तर्क दिया जलवायु संबंधी अधिक प्रतिकूल परिस्थितियां तीन साल तक 2000-02 के बीच थीं जिनका कृषि उत्पादन पर समान प्रतिकूल असर पड़ा था। मोदी ने कहा फिर भी खाद्य पदार्थों की कीमतें बेहतर आपूर्ति प्रबधन की वजह से पांच प्रतिशत के दायरे में कम ज्यादा होती रही थीं। गौरतलब है कि केंद्र में 1998 से लेकर 2004 तक भाजपानीत राजग सरकार थी। मोदी ने केंद्र सरकार के इस तर्क को खारिज करने की मांग की कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की वजह से कीमतें बढ़ी हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment