प्रधानमंत्री ने केएन राज के निधन पर शोक जता
Last Updated 10 Feb 2010 10:10:57 PM IST
![]() |
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रमुख अर्थशास्त्री के.एन.राज के निधन पर बुधवार को शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह उनके करीबी मित्र थे और एक महान अर्थशास्त्री थे। उनका पूरा जीवन देश की सेवा और सामाजिक न्याय को समर्पित था।
राज का यहां बुधवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। वह कुछ समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा।
राज ने सेंटर फॉर डेवलपमेंट स्टडीज (सीडीएस) की स्थापना की थी। राज के बेटे गोपाल राज को भेजे अपने शोक संदेश में मनमोहन सिंह ने कहा है कि के.एन.राज का निधन उनकी निजी क्षति है। इसके साथ ही सिंह ने एक शिक्षक, एक शोधकर्ता और एक संस्थान निर्माता के रूप में राष्ट्र को दिए गए उनके योगदान को याद किया है।
Tweet![]() |