किशोरी को जिंदा जलाया, तीन हिरासत में

Last Updated 02 Feb 2010 09:19:16 AM IST


कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में तीन मनचलों ने बलात्कार का विरोध करने पर दलित किशोरी पर केरोसीन डालकर आग लगा दी। बुरी तरह झुलसी किशोरी की हालत गंभीर है और पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के पोनिया गांव में रविवार की रात को किशोरी घर में अकेली थी, तभी तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की और बलात्कार का प्रयास किया। किशोरी ने इसका विरोध किया तो इन मनचलों ने उस पर केरोसीन डालकर आग लगा दी। किशोरी लगभग 80 प्रतिशत जल गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका जिला चिकित्सालय मे इलाज चल रहा है। कटनी के पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment