Lok Sabha Chunav 2024 3rd phase Live : 11 राज्यों की 92 सीटों के लिए मतदान जारी

Last Updated 07 May 2024 06:59:55 AM IST

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। आज 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है।

  • 13:48 : देश में दोपहर एक बजे तक 39.92 फीसदी मतदान
  • 13:46 : 1 बजे तक मतदान प्रतिशत असम - 45.88 बिहार - 36.69 छत्तीसगढ़ - 46.14 दादरा नगर हवेली - 39.94 गोवा - 49.04 गुजरात - 37.83 कर्नाटक - 41.59 मध्य प्रदेश - 44.67 महाराष्ट्र - 31.55 उत्तर प्रदेश - 38.12 पश्चिम बंगाल - 49.27
  • 13:22 : यूपी: पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया मतदान
  • 12:54 : छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीट भाजपा जीतने वाली है : अरुण साव
  • 12:54 : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। मतदान केंद्र में आकर मैंने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मतदान किया है।
  • 12:53 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में वोट देने के बाद कहा, "कर्नाटक में हमें बहुमत मिलेगा। ऐसी रिपोर्ट हमें आज हमारे कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने दिया है।
  • 12:52 : गुजरात: कांग्रेस नेता मुमताज पटेल कहते हैं, "मैं नागरिकों से अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध करता हूं। पिछले 10 वर्षों में हमने भाजपा सरकार देखी है। हमने ट्रेलर देखा है। हम तानाशाही नहीं चाहते हैं।"
  • 12:51 : मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र से CPI(M) उम्मीदवार मो.सलीम और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच बहस हुई। तृणमूल समर्थकों ने मो.सलीम गो बैक के नारे लगाए।
  • 12:50 : गुजरात: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपना वोट डाला।
  • 11:50 : सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत असम -27.34 बिहार - 24.41 छत्तीसगढ़ - 29.90 दादरा नगर हवेली - 24.69 गोवा - 30.94 गुजरात - 24.35 कर्नाटक - 24.48 मध्य प्रदेश - 30.21 महाराष्ट्र - 18.18 उत्तर प्रदेश - 26.12 पश्चिम बंगाल - 32.82
  • 11:10 : दिग्विजय ने कहा कि ये मेरा आखिरी चुनाव होगा, क्योंकि मैं 77 साल का हूं जिस प्रकार का भाषण मोदी जी दे रहे हैं लगता है लोगों में उत्साह नहीं है, ईवीएम का खेल अब नहीं है, लोग डरे हुए हैं। ईवीएम के फुलप्रूफ होने पर कुछ नहीं कहा जा सकता, ईडी सीबीआई का डर है लो
  • 11:09 : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज मतदान किया
  • 11:08 : बिहार के सुपौल में वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी की मौत
  • 10:57 : गुजरात के सीएम भूपेंद्र बघेल ने अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
  • 10:56 : केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी ने वोट डाला।
  • 10:55 : दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने अहमदाबाद के प्रकाश हायर सेकेंडरी स्कूल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 10:42 : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश के सैफई में वोट डाला
  • 10:41 : कर्नाटक: गडग-हावेरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बसवराज बोम्मई ने वोट डाला
  • 10:38 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कलबुर्गी में अपना वोट डाला
  • 10:05 : पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ गृह ग्राम जैत के मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
  • 10:03 : कोरबा में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने मतदान किया।
  • 10:03 : भाटापारा भाजपा पूर्व विधायक और उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ भाजपा शिव रतन शर्मा ने मतदान किया।
  • 10:02 : बिलासपुर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मतदान किया। वह मतदान केंद्र पर सपरिवार पहुंचें।
  • 10:02 : मनेन्द्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मतदान किया। स्कूटी पर पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे।
  • 10:00 : महाराष्ट्र: बारामती से राकांपा (शरद पवार) से उम्मीदवार सुप्रिया सुले और पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने मतदान किया।
  • 10:00 : क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जमानगर से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा ने जामनगर के एक मतदान केंद्र में वोट डाला।
  • 9:49 : सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत - बिहार – 10.03%, छत्तीसगढ़ :13.24%, गोवा: 12.70% गुजरात: 9.87%, कर्नाटक: 9.45%, मध्य प्रदेश : 14.22%, महाराष्ट्र : 6.64%, उत्तर प्रदेश : 12.645, पश्चिम बंगाल : 15.85 %, दादर नगर हवेली और दमन और दीव : 10.13 %
  • 9:46 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला
  • 9:43 : गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला था.
  • 9:43 : पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में मतदान प्रक्रिया के दौरान एक मतदान केंद्र पर टीएमसी के एक बूथ अध्यक्ष की भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष से झड़प हो गई.
  • 8:58 : केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने गांव हनोल में परिवार संग मतदान किया। मनसुख मंडवीया ने विश्वास जताया है गुजरात में 25 में से 25 सीट आयेगी और भाजपा 370 के पार जाएगी.
  • 8:57 : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भावनगर में मतदान किया.
  • 8:57 : अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने लातुर में वोट डाला. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि यह काफी अहम दिन है और मुझे लगता है कि आज सबको वोट देना चाहिए.
  • 8:46 : बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे चरण में 5 संसदीय क्षेत्र में मतदान जारी
  • 8:46 : जेपी नड्डा ने मतदाताओं से अत्यधिक संख्या में वोटिंग करने का आग्रह किया
  • 8:46 : सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश और मायावती ने की लोगों से मतदान की अपील
  • 8:43 : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने डाला वोट
  • 8:42 : भारत की चुनाव प्रक्रिया दुनिया के लिए उदाहरण- PM मोदी
  • 8:20 : महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे और सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणिती शिंदे ने अपना वोट डाला।
  • 8:19 : पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया कर्मियों से लोकसभा चुनाव को कवर करते समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा है। पीएम मोदी ने कहा, आपको अधिक पानी पीना चाहिए और यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा और आपको ऊर्जा भी देगा।
  • 8:17 : बारामती में अजित और सुनेत्रा पवार ने डाला वोट
  • 8:15 : पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने सुपौल के बूथ संख्या 160 पर मतदान किया। आम लोगों की तरह उन्होंने भी मतदाताओं की कतार में लग कर वोट डाला
  • 8:13 : बिलासपुर के कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने किया मतदान
  • 7:59 : पीएम ने वोट करने के बाद मतदान केंद्र से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ दिखे।
  • 7:47 : PM Modi ने अहमदाबाद के रानीप मतदान केंद्र पर डाला वोट
  • 7:40 : पीएम मोदी गांधीनगर में वोट डालने के लिए राजभवन से रवाना हुए। वह अहमदाबाद में मतदान करेंगे।
  • 7:27 : संभल के बिलारी में मतदान के लिए मतदाताओं की कतार लगी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है।
  • 7:24 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मतदाताओं से अपील करते हुए लिखा ‘लोकसभा चुनाव के आज तीसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह विशेष रूप से पहली बार मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए और भारत के लोकतंत्र को मजब
  • 7:18 : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से मैदान में हैं, उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से हैं। गुना से भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ से दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं।
  • 7:18 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद में मतदान करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के उम्मीदवार हैं। पीएम मोदी कुछ ही देर में अहमदाबाद में मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डालेंगे।
  • 7:17 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोटिंग से पहले X पर एक पोस्ट कर लोगों से मतदान करने की अपील की है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘लोकतंत्र के महापर्व का आज तीसरा चरण है सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि विरासत एवं विकास की अवधारणा को निरंतरता द
  • 7:16 : गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट करते हुए मतदाताओं से अपील की और लिखा ‘लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं से अपील है कि मतदान को अपना कर्त्तव्य समझकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान दें। एक बार फिर तुष्टीकरण मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, क्
  • 7:16 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में मतदाताओं से “रिकॉर्ड संख्या” में मतदान करने का आग्रह किया, उन्होंने कहा, आज के चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं, उनकी सक्रिय भागीद

Lok Sabha Chunav 2024 3rd phase Live

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई शीर्ष नेता 1351 उम्मीदवारों में शामिल हैं।

गुजरात में गांधीनगर और राजकोट, मध्य प्रदेश में गुना, विदिशा और राजगढ़; उत्तर प्रदेश में आगरा के अलावा महाराष्ट्र में रत्‍नागिरि, सिंधुदुर्ग और बारामती जैसी कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर वोटिंग हो रही है।

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिसमें गांधीनगर भी शामिल है। यहां से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं, उनका मुकाबला कांग्रेस की सोनल रमनभाई पटेल और बसपा के मोहम्मद दानिश देसाई से है।

दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पहली बार पोरबंदर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के ललित वसोया और बसपा के एन.पी. राठौड़ से है। .

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता परषोत्तम रूपाला राजकोट से कांग्रेस के परेश धनानी और बसपा के चमनभाई नागजीभाई सवसानी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के लिए भी आज मतदान हो रहा है, जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार भाजपा के टिकट पर कांग्रेस के यादवेंद्र राव देशराज और बसपा के धनीराम चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा और बसपा के किशन लाल से है।

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को रत्‍नागिरि सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वह शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार विनायक राउत के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment