Lok Sabha Election 2024 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव, आज भरेंगे नामांकन
Last Updated 25 Apr 2024 08:41:18 AM IST
Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बृहस्पतिवार को कन्नौज लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
![]() अखिलेश यादव |
सपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स‘ पर बुधवार शाम को एक पोस्ट में यह जानकारी दी। वह बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इस बात की पुष्टि की। इससे पहले इटावा में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के कार्यकर्ता सम्मेलन से इतर संवाददाताओं ने यादव से पूछा था कि कन्नौज से मौजूदा सपा प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह ही चुनाव लड़ेंगे या वह खुद भी चुनाव लड़ सकते हैं, तो उन्होंने कहा, ‘देखिए.. जब नामांकन होगा तो आपको खुद पता लग जाएगा और हो सकता है कि नामांकन से पहले ही आपको जानकारी मिल जाए।’
| Tweet![]() |