किरेन रीजीजू मिजोरम के लिए BJP के चुनाव प्रभारी नियुक्त

Last Updated 14 Oct 2023 10:00:05 AM IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू को मिजोरम के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया।


किरेन रीजीजू मिजोरम के लिए BJP के चुनाव प्रभारी नियुक्त

मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

भाजपा ने एक बयान में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नगालैंड के उप मुख्यमंत्री यांथुंगो पाटन मिजोरम चुनाव के लिए पार्टी के सह-प्रभारियों के रूप में काम करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी एक और वक्तव्य में बताया गया कि जतिंदर पाल मल्होत्रा को पार्टी की चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment