CM Oath Ceremony : मोदी-शाह की उपस्थिति में आज होगा छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश शपथ ग्रहण समारोह

Last Updated 13 Dec 2023 07:10:46 AM IST

मोहन यादव मध्य प्रदेश के और विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की बुधवार को शपथ लेंगे।


मोदी-शाह की उपस्थिति में आज होगा छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश शपथ ग्रहण समारोह

मोहन यादव का शपथ समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में जबकि साय का शपथ ग्रहण रायपुर के साइंस कालेज ग्राउंड में होगा।

इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

एक सूत्र ने कहा, ‘समारोह के लिए विस्तृत व्यवस्था की जा रही है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आयोजन स्थल मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

समयलाइव डेस्क
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment