Madhya Pradesh में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा : मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव

Last Updated 12 Dec 2023 08:48:19 AM IST

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने सोमवार को कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा।


भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद यादव ने शाम को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

इससे पहले दिन में, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता मोहन यादव को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति से संबंधित एक पत्र सौंपा।

भाजपा विधायक दल ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में चौहान कैबिनेट के सदस्य यादव को अपना नेता चुना, जिससे उनके अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

भाजपा ने 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीट जीतकर मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस 66 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही।

भाषा
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment