Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, 9 मंत्री लेंगे शपथ

Last Updated 22 Dec 2023 07:48:03 AM IST

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का गठन आज होने जा रहा है।


कुल 9 विधायक मंत्रिमंडल की शपथ लेने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन सभी 9 विधायकों के नामों का भी ऐलान कर दिया है. दरअसल, राज्य में शानदार जीत दर्ज कर सरकार बनाने वाली बीजेपी ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना है।

उन्होंने 13 दिसंबर को अपने दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ ली थी।  हालांकि उनके मंत्रिमंडल को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ था।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल, लखन लाल देवांगन, राम विचार नेताम, टंक राम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप और लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री पद की शपथ लेंगे।

आपको बते दें पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने शपथ ली थी, उसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा थी।

आईएएनएस
छत्तीसगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment