Mizoram Assembly Elections 2023: मिज़ोरम विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 21 उम्मीदवारों की दो सूचियां कीं जारी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मिज़ोरम विधानसभा चुनाव के लिए आज 21 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कीं।
|
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को मिजोरम की 21 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। राज्य में सात नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले भाजपा ने बुधवार को ही मिजोरम के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी की थी। और अब बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी है।
दोनों सूचियों को मिलाकर भाजपा मिजोरम के लिए अपने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अब तक कर चुकी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को मिजोरम विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अलग-अलग पहली और दूसरी लिस्ट को जारी कर दिया।
भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में तुइरिअल विधान सभा सीट से एफ. वानहमिंगथांगा, कोलासिब से आर. लालथंगलियाना, तुइवावल से जूडी ज़ोहमिंगलियानी सहित 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
भाजपा ने आगामी मिजोरम चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। pic.twitter.com/URNfJC5SoU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2023
पहली लिस्ट में भाजपा ने हच्छेक विधान सभा सीट से माल्सावमत्लुआंगा, डम्पा से वनलालहमुअका, ममित से लालरिनलियाना सेलो, सेरलुई से रॉबिन्सन, चम्फाई उत्तर से पी.एस. ज़टलुआंगा, ह्रांगतुर्जो से लालमलसावमा, लुंगलेई पश्चिम से आर. लालबियाक्त्लुआंगी और थोरांग से शांति बिकास चकमा सहित 12 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।
बाद में, नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई जिसमें तुइवावल सीट से जूडी ज़ोहमिंगलियानी, आइजोल दक्षिण-I सीट से एफ लालरेमसांगी और सेरछिप सीट से वनलालरुआती को उम्मीदवार बनाया गया है।
मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। मिजोरम विधानसभा में 40 सीटें हैं।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी। इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हैं।
| Tweet |