बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को AIIMS से मिली छुट्टी, देर रात को बिगड़ी थी तबियत

Last Updated 27 Jun 2024 04:00:37 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को गुरूवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (96) की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार रात उन्हें करीब साढ़े दस बजे यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

लालकृष्ण आडवाणी की मूत्रविज्ञान, हृदयरोग विज्ञान और जेरिएट्रिक मेडिसिन सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने जांच की। एम्स अस्पताल के अधिकारियों ने बताया, ''आडवाणी को वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालांकि आज उन्हें छुट्टी दे दी गई है।''

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी को 30 मार्च 2024 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया था।

इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह न केवल उनका, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है। इससे पहले साल 2015 में लालकृष्ण आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment