Covid-19 : भारत में कोरोना के 166 नए मामले, मरीजों की संख्या हुई 895

Last Updated 10 Dec 2023 11:31:09 AM IST

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 166 नए मामले सामने आए है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 895 हो गयी है।


भारत में कोरोना के 166 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4,50,03,055 (4.50 करोड़) है और मृतकों की संख्या 5,33,306 (5.33 लाख) हो गयी है।

आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,68,854 (4.44 करोड़) हो गयी है और बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 220.67 करोड़ खुराक दी गयी हैं।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment