दिल्ली के वसंत कुंज में गैंगस्टर्स और दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़, लॉरेंस गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार

Last Updated 09 Dec 2023 11:49:25 AM IST

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यहां वसंत कुंज इलाके में कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई आपराधिक गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।


पुलिस ने बताया कि गिरोह के दो सदस्यों में से एक किशोर है। उसने बताया कि अनीश (23) और 15 वर्षीय किशोर को शुक्रवार रात वसंत कुंज में पॉकेट-9 के निकट पकड़ा गया।

उसने बताया कि दोनों को दक्षिण दिल्ली के एक प्रतिष्ठित होटल के बाहर ‘‘गोलीबारी’’ का काम सौंपा गया था और इसका मकसद जबरन वसूली प्रतीत होता है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों को शुक्रवार रात लगभग 9:40 बजे दिल्ली के वसंत कुंज के पॉकेट-9 से पकड़ा गया, जब वे जबरन वसूली के आरोप में अनमोल बिश्नोई के निर्देश पर पंजाब जेल में बंद अमित के कहने पर दक्षिण दिल्ली के एक प्रसिद्ध पांच सितारा होटल के पास गोलीबारी करने की फिराक में थे।

अधिकारी ने कहा, "हमलावरों ने कुल पांच राउंड गोलियां चलाईं और आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने दो राउंड गोलियां चलाईं। कोई घायल नहीं हुआ।"

अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का रिश्ते का भाई है और संदेह है कि वह कनाडा में छिपा हुआ है। लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

आरोपियों ने पांच गोलियां चलाई और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो गोलियां दागीं। पुलिस ने बताया कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने दो पिस्तौल, चार कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

अनीश सशस्त्र डकैती, शस्त्र अधिनियम एवं हमलों के छह मामलों में और किशोर हरियाणा के रोहतक जिले में सशस्त्र डकैती के एक मामले में नामजद आरोपी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वसंत कुंज इलाके में लॉरेंस गैंग के शूटर्स के साथ दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली। गोलीबारी में दिल्ली पुलिस ने बिश्नोई के दो शूटर को दबोच लिया। दोनों शूटर्स एक नाबालिग है और दोनों के खिलाफ कई मुकदमें पहले से दर्ज हैं।
 

भाषा/आइएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment