Sonia Gandhi Birthday : पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर दी बधाई, लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की
Sonia Gandhi Birthday : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को उनके 77वें जन्मदिन पर बधाई दी।
![]() पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर दी बधाई |
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीघार्यु और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे।’’
सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं।
Best wishes to Smt. Sonia Gandhi Ji on her birthday. May she be blessed with a long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2023
उन्होंने पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है और उनके बेटे राहुल गांधी एवं बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली में हुआ था। वह लंबे समय तक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं।
इस दौरान 2004 और 2009 के लोक सभा चुनावों में लगातार दो बार कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
2019 के लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के रायबरेली से चुनाव जीती सोनिया गांधी ने पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी, लेकिन विगत कुछ महीनों से एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गई हैं।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोक सभा की संसद सदस्यता से निष्कासित करने के मसले पर शुक्रवार को सोनिया गांधी सदन के अंदर और बाहर सरकार का विरोध कर रहे विपक्षी दलों का सक्रिय नेतृत्व करती नजर आईं।
| Tweet![]() |