Jammu Kashmir: राजौरी में सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Last Updated 02 Jun 2023 09:38:49 AM IST
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के दसाल गुरजन के वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
राजौरी में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर (प्रतिकात्मक फोटो) |
1 और 2 जून की दरमियानी रात को मुठभेड़ हुई थी।
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से भारतीय सेना के एक संयुक्त अभियान में 1 और 2 जून, 2023 की रात को दसल गुजरान के वन क्षेत्र में एक संदिग्ध गतिविधि देखी गई।
#UPDATE जम्मू-कश्मीर: राजौरी के दसल वन क्षेत्र में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। सर्च ऑपरेशन जारी है: सेना के अधिकारी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
हमारे सैनिकों द्वारा चुनौती दिए जाने पर उन पर गोलीबारी की गई, जिसका हमारे सैनिकों ने जवाब दिया। रात भर गोलीबारी जारी रही।
सेना ने कहा कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तलाशी अभियान जारी है।
| Tweet |