अयोध्या में BJP नेताओ का संगम, 'आरती' और 'पूजा' में हुए शामिल

Last Updated 15 Dec 2021 12:03:42 PM IST

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब, बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह सरयू के तट पर गए जहां उन्होंने 'आरती' में भाग लिया। इस मौके पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह राज्य वापस लौट गए।

यह पहली बार ऐसा मौका है जहां अयोध्या में एक साथ इतने प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूरा समूह हनुमान गढ़ी देखने के लिए गया जहां उन्होंने भगवान हनुमान की पूजा आरती भी की। वे बाद में राम जन्मभूमि मंदिर गए और मंदिर के निर्माण स्थल को भी देखा। सभी मुख्यमंत्रियों ने अयोध्या में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो की सराहना भी की।

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा "एक बार फिर से राम लला के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद पहली बार हमें यहां आने का मौका मिला है। हम भगवान से सभी के स्वस्थ रहने की प्रार्थना करेंगे। पीएम के नेतृत्व में एक समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है।"

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा "हमने राम लला के दर्शन किए हैं। मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।" 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंच रहे हैं। सांसद लल्लू सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने हवाई पट्टी पर अतिथियों की अगुवानी की। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव, बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी, अरुणाचल के सीएम प्रेमा खांडू और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह अयोध्या पहुंचे चुके हैं। यहां यह लोग राम लला के मंदिर, हनुमान गढ़ी और सरयू घाट देखने जाएंगे।

ज्ञात हो कि रामजन्मभूमि पर मंदिर के भूमि पूजन के बाद से ही विशिष्ट हस्तियों का अयोध्या आना जारी है। इसी वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द भी ने रामलला का दर्शन किया था। भाजपा नेताओं के अब तक के कई राज्यों के मुख्यमंत्रीगण व उनके परिवार शामिल होंगे। यह पहली बार है कि इतने राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ रामलला का दर्शन करेंगे।

राममंदिर निर्माण को लेकर 2019 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद वह पहली बार अयोध्या आ रहे हैं।

भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को डीएम नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भ्रमण कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। अफसरों की टीम ने हवाई पट्टी, पंचशील होटल, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी, सरयू आरती स्थल, राम जन्मभूमि परिसर की व्यवस्था को देखा।

अपर मुख्य सचिव सूचना, अपर मुख्य सचिव गृह व कमिश्नर एमपी अग्रवाल, ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के साथ अन्य मुख्यमंत्रियों को विशेष व हाई सुरक्षा प्राप्त है। उनके साथ स्थानीय सुरक्षा के साथ-साथ उनके ही सुरक्षा कर्मी आ रहे हैं। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था व कोविड 19 के संक्रमण का ख्याल रखा जाएगा।


 

आईएएनएस
अयोध्या


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment