केंद्रीय कर्मी 8 तारीख से लगाएंगे बायोमेट्रिक हाजिरी

Last Updated 02 Nov 2021 05:10:45 AM IST

केंद्र सरकार ने आठ नवम्बर से सभी स्तर के कर्मचारियों के लिए ‘बायोमेट्रिक’ हाजिरी बहाल करने का फैसला किया है। कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी।


केंद्रीय कर्मी 8 तारीख से लगाएंगे बायोमेट्रिक हाजिरी

मंत्रालय ने कहा कि यह सुनिश्चित करना विभाग प्रमुखों की जिम्मेदारी होगी कि बायोमेट्रिक मशीन के पास सैनेटाइजर अनिवार्य रूप से रखी जाए और सभी कर्मचारी हाजिरी लगाने के पहले और बाद में अपने हाथों को सैनेटाइज करें।

इससे पहले, कोरोना वायरस महामारी फैलने के कारण कर्मचारियों को बायोमेट्रिक तरीके से हाजिरी लगाने से छूट दी गई थी।

कार्मिक मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों को एक आदेश में कहा है, अपनी हाजिरी लगाते समय सभी कर्मचारियों द्वारा छह फुट की शारीरिक दूरी अवश्य रखी जाए।

यदि जरूरत पड़े तो भीड़भाड़ से बचने के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक हाजिरी मशीन लगाई जाए।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment