मनीष तिवारी ने कन्हैया के कांग्रेस में शामिल होने से पहले कटाक्ष किया

Last Updated 28 Sep 2021 02:21:16 PM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पार्टी में शामिल होने की संभावना के बीच मंगलवार को इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी पर तंज किया।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी (फाइल फोटो)

उन्होंने कम्युनिस्ट विचारक रहे कुमारमंगलम की पुस्तक ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस’ का हवाला दिया जिससे यह प्रतीत होता है कि वह पार्टी पर कटाक्ष कर रहे हैं।

लोकसभा सदस्य तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘कुछ कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। अब शायद 1973 की पुस्तक ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस’ के पन्ने फिर से पलटे जाएं। लगता है कि चीजें जितनी ज्यादा बदलती हैं, वो उतना ही पहले की तरह बनी रहती हैं। आज इसे फिर से पढ़ता हूं।’’

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार शाम कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कन्हैया अब तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े रहे हैं।

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर मंगलवार को कन्हैया और जिग्नेश मेवानी के पोस्टर-बैनर देखे गए। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कन्हैया कुमार और गुजरात से दलित नेता विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होंगे।

कांग्रेस कार्यकतार्ओं के अनुसार ये पोस्टर दोनों नेताओं के स्वागत में लगाये गए हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना युवा कार्यकतार्ओं को कितना प्रभावित करता है।

एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से युवा नेताओं के कांग्रेस पार्टी छोड़कर जाना टीम राहुल गांधी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा था। पार्टी छोड़ कर जाने वाले ये तमाम युवा नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे, उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, सुष्मिता देव, प्रियंका चतुवेर्दी और ललितेशपति त्रिपाठी शामिल थे।
 

आईएएनएस/ भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment