रूपाणी के इस्तीफे पर चिदंबरम का तंज, कहा- अपने असफल मुख्यमंत्रियों को बदलने में व्यस्त है भाजपा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम गुजरात में पांच साल से मुख्यमंत्री के तौर काम कर रहे विजय रूपाणी को अचानक हटाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर चुटकी ली है।
![]() पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (फाइल फोटो) |
चिदम्बरम ने तंज करते हुए कहा है कि भाजपा सिर्फ अपने असफल मुख्यमंत्रियों को बदलने में व्यस्त है और भाजपा शासित राज्यों में ऐसे मुख्यमंत्रियों की फेहरिस्त लम्बी है।
चिदम्बरम ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से रूपाणी को हटाने और उनके स्थान पर पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सोमवार को ट्वीट किया,‘भाजपा अपने नाकाम मुख्यमंत्रियों को हटाने में व्यस्त है। आखिर भाजपा को यह एहसास कब हुआ कि मुख्यमंत्री ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि काम अच्छा नहीं करने के कारण भाजपा कई राज्यों के मुख्यमंत्री बदल चुकी है और कई अन्य राज्य हैं जहां असफल मुख्यमंत्री हैं और उनको बदले जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, संबंधित राज्य के लोग जानते थे कि बी एस येदियुरप्पा, दो रावत और रूपाणी कई महीनों से खराब प्रदर्शन कर रहे थे। कई और हैं जिन्हें बदला जाना चाहिए। सूची लम्बी है जिनमें हरियाणा, गोवा, त्रिपुरा आदि शामिल हैं।’
The people of the state concerned knew that B S Yediyurappa, the two Rawats and Rupani were non-performing for many months
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) September 13, 2021
There are more who must be replaced. In Haryana, Goa, Tripura etc………
The list is long
गुजरात में रविवार को रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और उनकी जगह पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया। मार्च में चार साल से ज्यादा समय तक उत्तराखंड में मुख्यमंत्री रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर उनकी जगह तीरथ रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया लेकिन महज तीन महीने के भीतर उनको बदलकर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया।
कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री बदले जाने पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के खिलाफ जो व्यापक जनाक्रोश है, उसे मुख्यमंत्रियों का चेहरा बदलकर शांत नहीं किया जा सकता है। गिरती जीडीपी, बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य संरचना के बुरे हाल से हर कोई वाकिफÞ है। अपनी नाकामी छिपाने की यह भाजपाई तरकीब कामयाब नहीं होगी।’
| Tweet![]() |