सिलेंडर और तेल की बढ़ती कीमतों पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा, कहा...

Last Updated 02 Sep 2021 02:03:37 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के रसोई गैस कीमतों में बढ़ोतरी पर तीखा हमला करने के एक दिन बाद पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार को घेरा हैं।


प्रियंका ने भी रसोई गैस कीमत पर सरकार को घेरा (file photo)

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार को घेरते हुए गुरुवार को कहा कि गन्ना किसानों का पैसा तीन साल से नहीं बढ़ा है लेकिन एलपीजी सिलेंडर के दाम हर माह बढ़ रहे हैं।

वाड्रा ने सरकार को किसान, मजदूर और गरीब विरोधी बताया और कहा कि गन्ने के दाम बढ़ने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल डीजल और गैस के दाम लगातार बढ़ाकर आम लोगों के जीवन को संकट में डाल रही है लेकिन किसानों को उनका हक नहीं दे रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा सरकार रसोई गैस की कीमत हर महीने बढ़ा रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम तो 3-4 महीने में 60-70 बार बढ़ जाते हैं। किसान के गन्ने का रेट तीन साल से नहीं बढ़ा। महंगे दिन, गन्ने के दाम बढ़ाओ।



 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment