तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब, चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार
Last Updated 27 Aug 2021 07:39:21 PM IST
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को जारी अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
![]() तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (फाइल फोटो) |
इससे पहले, वी पी सिंह बदनोर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक थे ।
बयान के अनुसार, ‘‘ भारत के राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के राज्यपाल को पंजाब के राज्यपाल का कार्यभार संभालने के लिये नियुक्त किया है। ’’
इसमें कहा गया है कि अपने कर्तव्यों के अलावा वे (पुरोहित) पदभार संभालने की तिथि से नियमित व्यवस्था होने तक पंजाब के राज्यपाल का काम देखेंगे ।
बयान के अनुसार, पंजाब के राज्यपाल के दायित्व के अलावा राष्ट्रपति ने पुरोहित को चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया है।
| Tweet![]() |