राजकीय सम्मान के साथ गंगा किनारे कल्याण सिंह का हुआ अंतिम संस्कार

Last Updated 23 Aug 2021 03:23:01 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह का सोमवार दोपहर गंगा नदी के किनारे नरोरा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।


कल्याण सिंह का हुआ अंतिम संस्कार

अंतिम यात्रा के दौरान दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने वालों में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती शामिल रहीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ से लाए जाने के बाद से भाजपा के दिग्गज नेता के पार्थिव शरीर और उनके परिजनों के साथ थे। इस मौके पर हजारों समर्थकों और फॉओअर्स के अलावा यूपी के कई मंत्री भी मौजूद थे।

अंतिम संस्कार दिवंगत नेता के बेटे और सांसद राजवीर सिंह ने किया, जिनके साथ उनके बेटे और राज्य सरकार में मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे।


गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे 89 वर्षीय कल्याण सिह 4 जुलाई से एसजीपीजीआई में भर्ती थे।

आईएएनएस
अलीगढ़/बुलंदशहर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment