अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय की भी जिम्मेदारी

Last Updated 08 Jul 2021 09:16:21 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही अपने मंत्रियों के विभागों में भी भारी फेरबदल कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह को नए सहकारिता मंत्रालय का भार सौंपा गया है।


गृह मंत्री अमित शाह

ज्योतिरादित्य सिंधिया  सिविल एविएशन  व अनुराग ठाकुर नए सूचना एवं प्रसारण मंत्री होंगे। धर्मेंद्र प्रधान नए शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं। हरदीप पुरी को तेल व गैस,  अनी वैष्णव को रेल मंत्री बनाया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, एस जयशंकर विदेश मंत्री और निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बनी रहेंगी।  आज देर रात प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के विभागों का आवंटन कर दिया। अनुराग ठाकुर को  युवा एवं खेल मंत्रालय के अलावा उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सौंपा गया। भूपेंद्र यादव को पर्यावरण एवं श्रम मंत्रालय सौंपा गया। मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ रसायन मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। हरदीप सिंह पुरी को शहरी विकास मंत्रालय के अलावा तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय दिया गया है।

धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय सौंपा है। इसके अलावा उनके पास स्किल डेवलपमेंट भी रहेगा। गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय, पशुपतिनाथ पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय के साथ उद्योग एवं कपड़ा मंत्रालय दिया गया है लेकिन रेल मंत्रालय छीन लिया गया है। पहली बार मंत्री बने अनी वैष्णव को रेल मंत्रालय सौंपा गया है। वैष्णव को आईटी मंत्रालय का भी प्रभार दिया गया है। स्मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय देखेंगी। सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट, शिपिंग वाटरवेज और आयुष मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया। मीनाक्षी लेखी को विदेश मंत्रालय में राज्यमंत्री एवं संस्कृति मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है।

डा. वीरेंद्र सिंह को सोशल जस्टिस मंत्रालय सौंपा गया है। नारायण राणो को एमएसएमई का मंत्री बनाया गया है। आरसीपी सिंह को स्टील, पशुपतिनाथ पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय दिया गया।

एसएनबी
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment