राज्यों के पास कोविड रोधी टीके की 1.63 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध: केंद्र

Last Updated 06 Jun 2021 01:18:20 PM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.63 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।


(फाइल फोटो)

केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक टीके की 24 करोड़ से अधिक (24,60,80,900) खुराक मुहैया कराई हैं। ये खुराक नि:शुल्क या प्रत्यक्ष राज्य खरीदारी व्यवस्था के जरिए उपलब्ध कराई गई है।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 22,96,95,199 खुराक इस्तेमाल की जा चुकी हैं, जिनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल हैं।

इसने कहा, ‘‘राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कुल टीके की कुल 1,63,85,701 खुराक उपलब्ध हैं।’’

इस बीच शनिवार को 33 लाख 53 हजार 539 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 23 करोड़ 13 लाख 22 हजार 417 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने और इस महामारी को मात देने वालों की संख्या में निरंतर इजाफे से सक्रिय मामलों की दर घटकर 5.13 प्रतिशत रह गयी है वहीं रिकवरी दर बढ़कर अब 93.67 फीसदी हो गयी है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment