चोकसी पर ऊहापोह बरकरार सुनवाई आज तक स्थगित
डोमिनिका की सरकार ने वहां की एक अदालत से कारोबारी मेहुल चोकसी की तरफ से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज करने का आग्रह किया है। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी। चोकसी ने दावा किया था कि उसे अपहरण कर जबरन कैरीबियाई द्वीप देश में लाया गया।
![]() मेहुल चोकसी |
स्थानीय मीडिया के अनुसार डोमिनिका के उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि कारोबारी को देश में अवैध रूप से घुसने के आरोपों का जवाब देने के लिए मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाए। उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार तक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी। चोकसी की दलीलें खारिज करते हुए अभियोजन पक्ष ने कहा कि बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका टिकती नहीं है, क्योंकि आरोपी अवैध रूप से देश में घुसा और उसे बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया। उसके वकील विजय अग्रवाल ने कहा, ‘‘ जिस विषय की सुनवाई की जा रही है, वह बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका है, न कि भारत में उसे प्रत्यर्पित करने का विषय। उसकी नागरिकता का विषय अदालत के सामने नहीं है।’’
डोमिनिका के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बर्नी स्टीफेंसन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मामले की सुनवाई की। चोकसी ने डोमिनिका-चाइना फ्रेंडशिप अस्पताल से सुनवाई में हिस्सा लिया, जहां उसे हाल ही में भर्ती कराया गया था। न्यायाधीश ने प्रशासन को अदालती दस्तावेज चोकसी को उपलब्ध करने को कहा। चोकसी के वकील ने कहा कि उनका मुवक्किल पुलिस हिरासत में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा।
| Tweet![]() |