कर्नाटक : हड़ताली परिवहन कर्मियों को मिला लिखित आश्वासन

Last Updated 14 Dec 2020 07:04:02 PM IST

कर्नाटक सरकार ने सोमवार को राज्य के स्वामित्व वाले परिवहन निगमों के हड़ताली कर्मचारियों को उनकी दस में से नौ मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया है।


मुख्यमंत्री येदियुरप्पा

राज्य के स्वामित्व वाले परिवहन निगमों के ये कर्मचारी शुक्रवार से हड़ताल पर हैं और उम्मीद की जा रही है कि ये अब अपना हड़ताल खत्म कर देंगे। इनकी दस मांगों में राज्य सरकार द्वारा केवल एक ही मांग रद्द की गई है।

हालांकि राज्य सरकार द्वारा रविवार को ही इनकी अधिकांश मांगों पर सहमति जता दी गई थी, लेकिन कर्मचारी अपनी इस बात पर अड़े रहे कि उनके प्रदर्शन वापस लेने से पहले किसी एक मंत्री को 'लिखित आश्वासन' देना होगा।

कर्मचारियों और सरकारी प्रतिनिधियों के बीच यह मांग एक अहम का मुद्दा बन गया।

आखिरकार, अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष नंदीश रेड्डी को स्वतंत्रता पार्क में धरने पर बैठे कर्मचारियों को एक लिखित आश्वासन सौंपने का निर्देश दिया।

आईएएनएस
बेंगलुरू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment