J-K : बारामूला में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला, चार नागरिक घायल
Last Updated 09 Dec 2020 12:33:02 PM IST
जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में बुधवार को चार नागरिक घायल हो गए।
|
पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग के सिंघोरा इलाके में सुरक्षा बलों के एक वाहन को निशाना बनाया।
सूत्रों ने कहा, ग्रेनेड लक्ष्य से चूक गया और सड़क पर फटने से चार नागरिक घायल हो गए। उन्हें पट्टटन शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी शुरू कर दी है।
ग्रेनेड विस्फोट होने के बाद कुछ समय के लिए व्यस्त श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया।
आधिकारिक सूत्राें ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तत्काल पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों को ढूंढ निकालने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
| Tweet |