महाराष्ट्र: भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरी, 10 की मौत
Last Updated 21 Sep 2020 09:13:19 AM IST
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में सोमवार तड़के एक तीन मंजिला इमारत के गिरने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग मलबे में फंसे हुए हैं।
![]() |
यह दुर्घटना तब हुई, जब सभी निवासी गहरी नींद में थे। पटेल कंपाउंड में तीन मंजिला इमारत भोर में करीब 3.45 बजे अचानक ढह गई।
भिवंडी-निजामपुर नगर निगम और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
करीब 25 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि एक दर्जन से अधिक अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घटना में नौ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना से जुड़ी अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
| Tweet![]() |