जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।
![]() (फाइल फोटो) |
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने अनंतनाग जिले के पोशकीरी में आतंकवादियों के छुपे होने की खुफिया जानकारी मिलने पर आज तड़के संयुक्त अभियान चलाया।
सुरक्षा बलों के जवान गांव के सभी निकास मार्गों को सील कर जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, वहां छुपे आतंकवादियों ने उन पर अत्याधुनिक स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के मौजूद होने की रिपोर्ट हैं।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
इस बीच निकटवर्ती इलाकों में किसी किस्म का विरोध-प्रदर्शन रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गये हैं।
| Tweet![]() |