नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य इंजीनियर यादव सिंह फिर गिरफ्तार
सीबीआई ने नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य इंजीनियर यादव सिंह को सोमवार को दो साल पुराने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
![]() नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य इंजीनियर यादव सिंह (file photo) |
यादव सिंह पर आरोप है कि उन्होंने करीब 116.39 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को अपने कार्यकाल के दौरान निजी कंपनियों को दिया और बदले में नियमित रूप से उनसे रित ली। सीबीआई ने 17 जनवरी 2018 को आपराधिक षड्यंत्र रचने और आधिकारिक पद का गलत इस्तेमाल करने समेत आरोपी ठेकेदारों और कंपनियों से नियमित रूप से रित लेने का केस दर्ज किया था।
सीबीआई ने बताया कि यादव सिंह पर नोएडा के अन्य अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों के साथ षड्यंत्र रचकर करीब 116.39 करोड़ रुपए का ठेका पांच कंपनियों को ठेका नियमों और तय प्रक्रिया का उल्लंघन करके देने का आरोप है।
यादव सिंह भ्रष्टाचार के दो मामलों का सामना कर रहे थे। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली थी।
सीबीआई ने जनवरी 2018 में उन्हें तीसरे भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था।
| Tweet![]() |