स्मृति ईरानी बोलीं, केजरीवाल महिला विरोधी

Last Updated 08 Feb 2020 02:56:12 PM IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है।


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल फोटो)

ईरानी ने केजरीवाल के एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘‘आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना है?’’ इसके आगे ईरानी ने हैशटैग लगाया ‘महिलाविरोधीकेजरीवाल’

गौरतलब है कि शनिवार सुबह अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था, ‘‘वोट डालने जरूर जाइये.. सभी महिलाओं से खास अपील- जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलाएं वोट डालने जरूर जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।’’

केजरीवाल के इसी ट्वीट का जवाब देते हुए ईरानी ने उन्हें महिला विरोधी बताया है।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment